boltBREAKING NEWS

डीजे वाले बजा रहे लाउड स्पीकर,छात्र छात्राओं की पढ़ाई में पड़ रहा खलल

डीजे वाले बजा रहे लाउड स्पीकर,छात्र छात्राओं की पढ़ाई में पड़ रहा खलल

मंगरोप (मुकेश खटीक) अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और छात्र छात्राएं पढ़ने में झूज रहे है वहीं कुछ समाज कंटक अपनी कारस्तानियों से बाज नहीं आ रहे है। भोली निवासी जगदीश चंद्र साहू ने बताया कि अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है ऐसे में रोड पर निकलने वाले वाहन चालक लाउडस्पीकर गाने चलाते हुए निकलते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई में खलल पैदा हो रहा है इसकी तेज आवाज के चलते बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। वही भोली गांव में स्थित स्कूल के पास कुछ डीजे संचालक दिनभर डीजे पर  फुल वॉल्यूम पर गाने चलाते हैं जिससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान पैदा हो रहा है इस समस्या को लेकर दो दिन पहले मंगरोप थाना अधिकारी को भी अवगत करवाया था लेकिन अब तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। अगर इसी तरह बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा होता रहा तो इन बच्चों के पूरे साल की मेहनत बेकार हो जाएगी। जो की बच्चों की मानसिकता कों भी प्रभावित कर सकता है। ग्रामीणों ने डीजे संचालकों एवं सड़क से निकलने वाले बजरी वाले डंपरो एवं ट्रैक्टरों पर चल रहे फुल वोल्यूम संसाधनों पर रोक लगाने की मांग की है।